Type Here to Get Search Results !

श्वेता शर्मा ने धरती आबा बिरसा मुंडा को किया नमन, विकसित झारखंड बनाने का लिया संकल्प।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति की ओर से रविवार को जिला कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा और पूर्व विधायक केदार हाजरा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता संग्राम, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी। उनके संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

वहीं, श्वेता शर्मा ने झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को मिलकर भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का समृद्ध, खुशहाल, शिक्षित और विकसित झारखंड बनाने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि जल, जंगल और जमीन झारखंड की पहचान है और इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी और जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए राज्य के विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम के बाद श्वेता शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी सदस्य दिलीप मंडल, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, चांद रसीद, नूर अहमद, रितेश सराक, अंकित सहाय, दारा हाजरा, मेहताब मिर्जा, आदिल रशीद, प्रधान मुर्मू, सैफ अली गुड्डू, नुरूल हौदा, अभय कुमार, मुमताज वारसी, विशाल झा, मेहबूब अंसारी, दुलारचंद दास, मुकेश यादव, गोपाल शर्मा, गौरी शंकर यादव, रूपेश चंद्रवंशी, गोपाल विश्वकर्मा सहित कई झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.