बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर झामुमो प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि।
SHIKHAR DARPANSunday, November 15, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं 26वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को सिद्धू-कान्हू मुर्मू स्कूल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान उनके साहस, संघर्ष और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान झारखंडवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, दिलीप मुर्मू, सुरेश हेम्ब्रम, सोमर हेम्ब्रम, मुंशी हेम्ब्रम, सिद्धार्थ सिंह, सुरेश मरांडी सहित कई झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।