छठ महापर्व को लेकर बराकर नदी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे भक्त।
SHIKHAR DARPANThursday, November 12, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बराकर नदी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गिरिडीह, पीरटांड़ सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बराकर नदी पहुंच रहे हैं और पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। छठ महापर्व झारखंड और बिहार सहित देश के कई हिस्सों में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
यह पर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का प्रतीक है। इसमें व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में नहाय-खाय, खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। बराकर नदी में श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ से क्षेत्र में छठमय माहौल बना हुआ है। नदी तट पर आस्था, भक्ति और लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिल रही है।