Type Here to Get Search Results !

हजारीबाग में पदस्थापित पुलिस जवान की गिरिडीह में संदिग्ध मौत, गांव में मचा हड़कंप।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

हजारीबाग जिला पुलिस बल में पदस्थापित 45 वर्षीय पुलिस जवान आनंद कुमार की गुरुवार को गिरिडीह में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के निवासी थे और अवकाश लेकर अपने घर आए हुए थे। परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उनकी मौत हुई। वहीं, घटना को लेकर जहर खाने से आत्महत्या किए जाने की चर्चा भी हो रही है।

हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह पुलिस के कई जवान बैरगी गांव पहुंचे। बेंगाबाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.