Type Here to Get Search Results !

निशा भगत की मौत के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह विधानसभा के भाजपा पीरटांड़ मंडल अंतर्गत पांडेडीह में झारखंड की आदिवासी बेटी निशा भगत की मौत के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष संजय सोरेन एवं भाजपा नेता दरबारी मुर्मू ने किया। इसमें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह देवघर जिला प्रभारी यदुनंदन पाठक उपस्थित रहे। इस दौरान इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि निशा भगत सरना धर्म की अनुयायी एवं समाजसेवी थीं।

उन्होंने धर्मांतरण का विरोध करते हुए सामाजिक और राजनीतिक कुरीतियों को उजागर किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कारण उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। भाजपा नेताओं ने घटना में नामजद लोगों की अविलंब गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। नेताओं ने कहा कि राज्य में महिलाओं और आदिवासी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार विफल साबित हो रही है। मौके पर चेतलाल मरांडी, सुनीत मरांडी, कारू मरांडी, रूपलाल मरांडी, मोहन मरांडी, पूरन बेसरा, मंगर किस्कू सहित दर्जनों आदिवासी महिला-पुरुष मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.