नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ सड़कों पर उतरे 1000 स्कूली बच्चे, जिला प्रशासन ने निकाली जागरूकता रैली।
SHIKHAR DARPANThursday, November 19, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
नशा मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को गिरिडीह में जिला प्रशासन की ओर से भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में विभिन्न विद्यालयों के करीब 1000 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली की शुरुआत शहर के झंडा मैदान से हुई। यहां से स्कूली बच्चों का जत्था शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश देता नजर आया। बच्चों के हाथों में जागरूकता से जुड़ी तख्तियां थीं और वे नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगा रहे थे।
इस दौरान बच्चों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य खासकर युवाओं को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करना है।रैली के माध्यम से एक स्पष्ट संदेश दिया गया कि नशा केवल व्यक्ति के जीवन को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में सभी की सामूहिक भागीदारी से ही नशा मुक्त समाज का सपना साकार हो सकता है।