Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में 2 नवंबर को लगेगा श्रम कार्ड निबंधन शिविर, पात्र श्रमिकों से लाभ उठाने की अपील।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

झारखंड सरकार की असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को श्रम कार्ड से जोड़ने के उद्देश्य से 2 नवंबर 2026 को पीरटांड़ प्रखंड के भारती चलकारी पंचायत सचिवालय में निबंधन शिविर का आयोजन किया जाएगा।श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विवेक कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर पात्र श्रमिकों, किसानों, दिहाड़ी मजदूरों तथा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लोगों का श्रम कार्ड बनवाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र श्रमिक इस योजना से जुड़कर इसका लाभ उठाएं।
*श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज:-
*आवेदक का आधार कार्ड।
*बैंक खाते का विवरण।
*आवेदक का एक फोटो।
*नॉमिनी का आधार कार्ड एवं बैंक खाते का विवरण।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.