Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में पांच पूजा स्थलों पर हुआ भक्ति जागरण, मधुबन में निशा उपाध्याय ने बांधा समां।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

दुर्गापूजा के दौरान पीरटांड़ प्रखंड में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। भाजपा नेता विनोद सिन्हा की ओर से पालगंज, मधुबन, चिरकी, खुखरा और हरलाडीह में भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित कराया गया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।मधुबन में आयोजित जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उनके भक्ति गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।विनोद सिन्हा ने मधुबन और चिरकी के दुर्गापूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा के दर्शन भी किए। इस दौरान भाजपा के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इधर, विजयादशमी मंगलवार को होने के बावजूद धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रतिमा विसर्जन के लिए बुधवार का दिन निर्धारित किए जाने के कारण पीरटांड़ में बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसके साथ ही प्रखंड में दुर्गापूजा का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.