Type Here to Get Search Results !

मंजीत सिंह बग्गा पर हमला करने वाले गिरोह को जल्द पकड़े प्रशासन - राजेश सिन्हा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

माले नेता राजेश सिन्हा ने 75 वर्षीय मंजीत सिंह बग्गा पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से हमलावर गिरोह की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।सिन्हा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में टाउन थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो से फोन पर बात की है। थाना प्रभारी ने कहा है कि प्रशासन अपना काम कर रही है, कुछ आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस की तलाश जारी है।ज्ञात हो कि रात के अंधेरे में मंजीत सिंह बग्गा के घर में घुसकर मारपीट की गई, उनके परिवार को भी नहीं छोड़ा गया। एक आरोपी पकड़ाया है, जिसके संबंध को लेकर पीरटांड़ से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह भगवा गमछा लगाए दिख रहा है। भाजपा नेता इसे अलग तरीके से पेश कर रहे हैं, खैर यह जांच करना प्रशासन का काम है।

सिन्हा आज हॉस्पिटल मिलने गए थे,पीड़ित परिवार और मंजीत सिंह ने घटना से संबंधित पूरी बात बताई,सिन्हा ने  जल्द स्वस्थ की कामना की,साथ में नौशाद आलम,सोनू और गुफरान थे।सिन्हा ने कहा कि आए दिन भू-माफिया के कहर से गिरिडीह परेशान है। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को भू-माफिया के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। जिला प्रशासन के पास ऐसे लोगों की लिस्ट होगी ही। यदि ऐसे लोगों को समय रहते नहीं समझाया गया तो गिरिडीह अशांत रहेगा।हालांकि पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारियों की पहल फिलहाल बेहतर दिख रही है, किंतु और भी कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है।सिन्हा ने कहा कि शहर के अंदर ऐसी घटना फिर से न दोहराई जाए, इसलिए त्वरित कार्रवाई जरूरी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.