Type Here to Get Search Results !

मिशन-2027 को लेकर एक्शन मोड में झामुमो, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज//विनोद पांडेय बोले– गिरिडीह उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ जुटे हैं पार्टी कार्यकर्ता।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।मिशन-2027 के तहत पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को गिरिडीह परिसदन भवन में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में मैराथन बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी फरवरी में प्रस्तावित गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ कमेटियों की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि झामुमो के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं। आगामी गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने संगठन की मजबूती को चुनावी सफलता का आधार बताया।बैठक में पूर्व विधायक केदार हाजरा, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.