Type Here to Get Search Results !

मरांग बुरु धर्म महासम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीसी-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पारसनाथ पर्वत स्थित मधुबन में 4 एवं 5 नवंबर को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मरांग बुरु संथाल आदिवासी धर्म महासम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। उन्हें आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार मधुबन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना मैदान सहित महासम्मेलन के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

उनके साथ झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आयोजकों के अनुसार महासम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी संथाल समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सभा का आयोजन थाना मैदान में होगा, जबकि दिशोम मांझी थान में पारंपरिक पूजा-अर्चना की जाएगी। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.