Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ सीएचसी और पालगंज पीएचसी का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में मिलीं खामियां।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

रांची से आए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर सुशांत अग्रवाल ने गुरुवार को पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पालगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और अस्पतालों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में डॉ. अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्रों में रखे विभिन्न रजिस्टरों और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

साथ ही उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन और रिकॉर्ड के रखरखाव से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी ली। जांच के दौरान कुछ कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित चिकित्सकों और कर्मियों को आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने रेबीज से संबंधित मामलों, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन करना और कमियों को दूर कर व्यवस्था को बेहतर बनाना था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.