Type Here to Get Search Results !

सात दिनों में नए बाजार फीडर से कालीमंडा व अन्य नप क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर को जोड़ें, अन्यथा आंदोलन//सरिया शहर का आधा हिस्सा पुराने फीडर से आधा नए से, नहीं चलेगी मनमानी- विद्युत संघर्ष समिति।।

सरिया,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरिया में बिजली व्यवस्था में सुधार तथा नगर पंचायत फीडर को चालू कर उसमें कालीमंडा को जोड़ने की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन के स्वर तेज होने लगे हैं। विद्युत संघर्ष समिति ने बिजली विभाग को सात दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर नए फीडर से कालीमंडा को उससे जोड़ने की दिशा में ठोस पहल की जाए, अन्यथा कालीमंडा समेत अन्य प्रभावित क्षेत्रों के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बाजार के बीच का हिस्सा पुराने फीडर से और आधा हिस्सा नए फीडर से यह कहा का टेडा गणित है । इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । विभाग मनमानी करना छोड़ दे । सरियावासियो के अनुसार, सरिया बाजार की बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और नगर क्षेत्र को अलग फीडर से बिजली उपलब्ध कराने की योजना आदरणीय पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने लाई थी जोकि उनके कार्यकाल से लंबे समय से लंबित है। इस संबंध में पूर्व विधायक विनोद सिंह ने 
इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 

इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विद्युत संघर्ष समिति के अध्यक्ष विशाल गंभीर ने कहा कि बिजली विभाग जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से लेने के बजाय लगातार टालमटोल कर रहा है !प्रतिनिधियों के कहने के बाद भी और विभाग के अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बावजूद काम लंबित रहना विभाग के अन्य अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। वही समिति के उपाध्यक्ष विनोद मंडल व सचिव जिम्मी चौरसिया ने कहा कि सरिया की धरती का इतिहास जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करने का रहा है। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को बार-बार सड़क पर उतरने के लिए मजबूर करना उचित नहीं है। विभाग को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अविलंब कार्य शुरू करना चाहिए।सरिया बाजार के लोगों ने व विद्युत संघर्ष समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगले सात दिनों के भीतर नए फीडर को चालू करने और कालीमंडा व अन्य क्षेत्र को उससे जोड़ने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, अन्य प्रभावित क्षेत्रों के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।यहां विभाग की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी । वही मामले को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भी लिखित आवेदन भेजने की तैयारी कर इस कार्यशैली से अवगत करवाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.