Type Here to Get Search Results !

मधुमक्खियों के हमले में 61 वर्षीय किसान की मौत, गांव में पसरा मातम।

बेंगाबाद,शिखर दर्पण संवाददाता। 

बेंगाबाद थाना क्षेत्र की मोतीलेदा पंचायत अंतर्गत सिजुआ गांव में मधुमक्खियों के हमले में 61 वर्षीय किसान महादेव यादव की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, महादेव यादव शाम करीब चार बजे अपने खेत में खेती-बाड़ी का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के कई बार काटने से उनकी हालत गंभीर हो गई।

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव और भाजपा नेता कामेश्वर पासवान ने गहरा दुख व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने जिला प्रशासन से मृतक के आश्रित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि महादेव यादव के निधन से परिवार ने अपना एक महत्वपूर्ण सदस्य खो दिया है। ऐसे कठिन समय में प्रशासन को पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि परिवार को राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.