Type Here to Get Search Results !

पीरटांड में झामुमो का सदस्यता अभियान, 100 से अधिक लोग पार्टी में शामिल//भाजपा के पुराने कार्यकर्ता मीतन साव के नेतृत्व में लोगों ने थामा झामुमो का दामन।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ प्रखंड की खरपोका पंचायत अंतर्गत खंभरबाद गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान 100 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता मीतन साव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों के झामुमो में शामिल होने से क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

गांव में भाजपा नेत्री रिंकी देवी के घर के समीप आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने नए सदस्यों को झामुमो का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में झामुमो के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.