Type Here to Get Search Results !

झामुमो जिला कार्यालय में सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को झामुमो जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सुदिव्य कुमार सोनू के जनहित से जुड़े कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के हित को प्राथमिकता दी। गिरिडीह के विकास के लिए उन्होंने लगातार काम किया और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनके निधन से झामुमो संगठन के साथ-साथ गिरिडीह की जनता को अपूरणीय क्षति हुई है। 

उनके निधन से झामुमो संगठन के साथ-साथ गिरिडीह की जनता को अपूरणीय क्षति हुई है। संजय सिंह ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की कमी लंबे समय तक महसूस होती रहेगी। जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता के अधूरे जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बिताए समय और उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.