Type Here to Get Search Results !

नगर थाना में युवक की कथित पिटाई का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी लाइन क्लोज।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवददाता।

नगर थाना परिसर में एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है। बताया जा रहा है कि 7 सितंबर की रात नगर थाना में एक युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के क्रम में एसपी डॉ. विमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को लाइन क्लोज करने का आदेश दिया। हालांकि, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक के साथ वास्तव में क्या हुआ था और घटना की पूरी परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जांच अभी जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल थाना प्रभारी पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.