Type Here to Get Search Results !

झारखंड छात्र मोर्चा गिरिडीह ने आयोजित की शोकसभा, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झारखंड छात्र मोर्चा गिरिडीह की ओर से शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।

कार्यक्रम की अगुवाई झारखंड छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने की। इस दौरान वक्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को झारखंड एवं गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।शोकसभा में छात्र मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य समर्थक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत मंत्री के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.