एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ सिकदारडीह पंचायत में झामुमो की बैठक, जनजागरण अभियान तेज।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 01, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय एवं जिला समिति के निर्देशानुसार एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत मंगलवार को सिकदारडीह पंचायत में बैठक आयोजित की गई। बैठक में झामुमो जिला सह सचिव सह पर्यवेक्षक दिलीप रजक ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक झारखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा से जुड़े अधिकारों को प्रभावित करने वाला है। उन्होंने कहा कि इसके संभावित प्रभावों को लेकर पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करना जरूरी है। झामुमो प्रखंड सचिव सह पर्यवेक्षक सरफुद्दीन अंसारी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा पर यहां के लोगों का अधिकार है और इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाई जाएगी।
वरिष्ठ साथी कमल दास ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर गांव-गांव जाकर लोगों को विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। मुखिया प्रतिनिधि महताब मिर्जा ने कहा कि झारखंड के हित और अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो कार्यकर्ता एकजुट हैं। वहीं प्रखंड स्तरीय महिला नेत्री माला देवी ने महिलाओं और ग्रामीणों को भी जनजागरण अभियान से जोड़ने की बात कही।बैठक में आगामी 7 सितंबर 2026 को सदर प्रखंड, गिरिडीह में एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पंचायत स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।