Type Here to Get Search Results !

मधुबन दुर्गा पूजा समिति का गठन, नंदकिशोर सिंह बने अध्यक्ष//सात वर्षों से भव्य कार्यक्रम करा रहे समाजसेवी विनोद सिन्हा।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

मधुबन में दुर्गा पूजा के सफल, भव्य एवं सुचारू आयोजन को लेकर श्री दुर्गा पूजा मंडप प्रांगण में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले वर्ष के पूजा आयोजन का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। साथ ही बकाया राशि रखने वाले सदस्यों एवं व्यक्तियों से एक सप्ताह के भीतर समिति के कोषाध्यक्ष के पास राशि जमा करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नंदकिशोर सिंह को पुनः अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कमेटी में परम संरक्षक के रूप में जयप्रकाश नारायण लाल, अंबिका राय, सुमन कुमार सिन्हा, पूरन राय एवं कैलाश अग्रवाल को शामिल किया गया।उपाध्यक्ष के रूप में विद्याभूषण मिश्रा एवं संजय तिवारी, मुख्य मंच संचालक भरत साहू, सचिव अमर तुरी, संयुक्त सचिव तेजनारायण मेहता, उपसचिव रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार, विनय बर्णवाल एवं नागेन्द्र सिंह बनाए गए। पूजा मंत्री की जिम्मेदारी पिंटू साहू एवं मनोहर चौरसिया को दी गई। बैठक में समाजसेवी विनोद सिन्हा की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विनोद सिन्हा पिछले सात वर्षों से लगातार मधुबन में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कराते आ रहे हैं। उनके द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए हर वर्ष विशेष कार्यक्रम कराया जाता है। समिति के अनुसार इस वर्ष भी विनोद सिन्हा के सहयोग से भव्य कार्यक्रम एवं भजन संध्या आयोजित की जाएगी। हालांकि कलाकार के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। बैठक में मंचीय कार्यक्रमों को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समिति ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि पूजा के दौरान मंच पर शालीन एवं मर्यादित कार्यक्रम ही प्रस्तुत किए जाएंगे तथा अश्लील डांस पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मनोरंजन मंत्री के रूप में सौरभ तिवारी, विशाल जैन एवं दिलीप तुरी, संगठन मंत्री रितेश मंदिलवार एवं अमित चंद्रवंशी तथा सफाई प्रभारी संतोष जैन, उमेश रजक एवं संतोष ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीण जैन, बिट्टू स्वर्णकार, मनोज रजक, रौनक श्रीवास्तव, सावन दास, नंदकिशोर सिंह (टीपीके), सचिन जैन, मिलन जैन, सुरेन्द्र महतो, दीपक मंडल, रोशन सिंह, संदीप तुरी, अमित मेहता, रितिक शाह, अमित सहाय सहित अन्य को शामिल किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.