Type Here to Get Search Results !

कुमहरलालो के कबरिया बेड़ा और कठवारा रजवार टोला में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली बिजली संकट से राहत।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

गिरिडीह विधानसभा के भाजपा पीरटांड़ मंडल अंतर्गत कुमहरलालो पंचायत के कबरिया बेड़ा एवं कठवारा रजवार टोला में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है। कबरिया बेड़ा में करीब दो महीने से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जला हुआ था, जबकि कठवारा रजवार टोला में करीब एक महीने से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा था। दोनों स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं बिजली नहीं रहने से छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा था।इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद ग्रामीणों ने भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भोला वर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री अरविंद बरनवाल एवं मुखिया प्रतिनिधि सुभाष बरनवाल के माध्यम से उन्हें समस्या की जानकारी दी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं मुख्य प्रबंधक से संपर्क किया। इसके बाद दोनों गांवों के लिए नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए।ग्रामीणों के आग्रह पर दोनों गांवों में लगाए गए नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।

नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद दोनों गांवों के ग्रामीणों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने बिजली समस्या का समाधान होने पर भाजपा नेताओं एवं विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया।इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा काल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों एवं लाभुकों से मुलाकात भी की गई। इस दौरान लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, शौचालय सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने की बात कही। लाभुकों ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन कुमहरलालो में ‘एक पेड़ मोदी के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय, मंडल महामंत्री अरविंद बरनवाल, मंडल उपाध्यक्ष भोला वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सुभाष बरनवाल, सुखिया टुडू, महादेव हंसदा, सोनाराम मरांडी, सुमन मरांडी, पुराण टुडू, शाबी देवी, जनार्दन दास, संजय रजक, डूमर दास, गोवर्धन दास, विजय दास सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.