Type Here to Get Search Results !

ससुराल पक्ष के पांच लोगों ने छल से हड़पा चार लाख का सोना, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर उसका करीब चार लाख रुपये मूल्य का सोना हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़िता नकीना खातुन ने इस संबंध में डुमरी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह एवं पुलिस उपाधीक्षक डुमरी को भी भेजी गई है। वर्तमान में डुमरी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता नकीना खातुन ने बताया कि उसका निकाह 27 मई 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार टंडवा, पो0-खरकी, थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग निवासी हनीफ अंसारी (पिता सब्बीर अंसारी) से हुआ था। शादी के बाद करीब दो वर्ष तक वह पति के साथ रही, लेकिन आपसी तालमेल न बैठने के कारण पति हनीफ अंसारी ने 25 मई 2026 को उसे तलाक दे दिया, जिसे उसने स्वीकार भी कर लिया। पीड़िता के अनुसार, तलाक के समय टंडवा निवासी पांच लोग — कुर्बान अंसारी (पिता स्व0 जहोदी मियां), मो0 रहमतुल्लाह (पिता अब्दुल कलाम अंसारी), मो0 नोमान अंसारी (पिता स्व0 निजामुद्दीन अंसारी), मो0 हातीम अंसारी (पिता जैनुल मियां) एवं अब्दुल कुदुश अंसारी (पिता जाफिर अंसारी) — मौजूद थे। इसके अगले दिन 26 मई 2026 को यही पांचों व्यक्ति उसके मायके पहुंचे और परिजनों के सामने कहा कि पति हनीफ अंसारी ने तलाक दे दिया है, इसलिए शादी में दिया गया सोना वापस कर दिया जाए। पीड़िता ने बताया कि अपने माता-पिता की मौजूदगी में उसने करीब चार लाख रुपये मूल्य का सोना अब्दुल कुदुश अंसारी के हाथों सौंप दिया, यह भरोसा दिलाए जाने पर कि यह जेवर उसके पति तक पहुंचा दिया जाएगा। लेकिन आज तक न तो सोना पति को लौटाया गया और न ही पीड़िता को वापस किया गया।

इसके अगले दिन 26 मई 2026 को यही पांचों व्यक्ति उसके मायके पहुंचे और परिजनों के सामने कहा कि पति हनीफ अंसारी ने तलाक दे दिया है, इसलिए शादी में दिया गया सोना वापस कर दिया जाए। पीड़िता ने बताया कि अपने माता-पिता की मौजूदगी में उसने करीब चार लाख रुपये मूल्य का सोना अब्दुल कुदुश अंसारी के हाथों सौंप दिया, यह भरोसा दिलाए जाने पर कि यह जेवर उसके पति तक पहुंचा दिया जाएगा। लेकिन आज तक न तो सोना पति को लौटाया गया और न ही पीड़िता को वापस किया गया।आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचकर धोखाधड़ी की और सोना बेचकर अमानत में खयानत की, जो एक गंभीर एवं जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायत के साथ पीड़िता ने पेन ड्राइव, तलाकनामा तथा अपना आधार कार्ड भी साक्ष्य के तौर पर संलग्न किया है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नामजद सभी आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी के अपराध में शीघ्र कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस गंभीर शिकायत पर कितनी तत्परता दिखाती है और पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में क्या ठोस कार्रवाई करती है, या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.