Type Here to Get Search Results !

खुखरा में श्री दुर्गा पूजा समिति-2026 का पूनर्गठन, प्रकाश दास बने अध्यक्ष ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

खुखरा में श्री दुर्गा पूजा समिति-2026 के गठन को लेकर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र मंडल ने की । बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहमति से पूजा समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रकाश दास को अध्यक्ष, संजय कुमार को सचिव तथा श्रीराम बर्नवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य खुखरा केशव पाठक ने अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित पूजा समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का पर्व भी है।

समिति के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास एवं ग्रामीणों के सहयोग से इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन किया जाना चाहिए। मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की षजाएगी। उन्होंने मां जगदंबा से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। बैठक में वार्ड सदस्य बजरंगी साव, नीरज कुमार, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बोधन यादव, संजय गोस्वामी, तुलसी प्रसाद सोनी, संदीप मिश्रा, अरुण मंडल, मंटू मंडल, सोमनाथ पांडेय, निरंजन मंडल, कैलाश बर्नवाल, जगदीश सिंह, बिक्रम बर्नवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.