Type Here to Get Search Results !

बनियाडीह में 13 सितंबर को होगी श्रद्धांजलि सभा झामुमो गिरिडीह प्रखंड और झाकोमयु की संयुक्त बैठक में लिया गया निर्णय ।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह प्रखंड के हरसिंगरायडीह स्थित उत्सव उपवन में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह प्रखंड और झाकोमयु ( JCMU ) गिरिडीह की एक संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू  की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 13 सितंबर 2026, दिन रविवार को दोपहर 12  बजे, बनियाडीह महाप्रबंधक कार्यालय के सामने स्थित मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने गिरिडीह के विकास के लिए एक सपना देखा था और उन सपनों को एक एक करके वो पूरा करते जा रहे थे।

अचानक उनके चले जाने से गिरिडीह और झारखंड के साथ साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ी क्षति हुई है। झामुमो नेताओं ने कहा कि गिरिडीह के लिए सुदिव्य कुमार सोनू द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखा जाएगा। ऐसे नेता वर्षों में जन्म लेते हैं। बैठक में जिला सचिव महालाल सोरेन, दिलीप मंडल, झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, जिला सह सचिव सह अधिवक्ता दिलीप रजक, गिरिडीह प्रखंड पूर्वी भाग के अध्यक्ष प्रधान मुर्मू,  प्रखंड अध्यक्ष गिरिडीह पश्चिमी अनवर अंसारी, मो सर्फुद्दीन , झाकोमयु के नेता तेजलाल मंडल, युवा नेता मेहताब मिर्जा, सुनिल सिंह, दीपक गुप्ता, भरत यादव, नरेश कोल्ह, नरेश यादव, राजू रजक, खुबलाल दास, सुनिल दास, सुरेन्द्र दास , अंकित सहाय, प्रकाश यादव, हरिलाल मरांडी, सुरेन सोरेन, सुरेश शर्मा, श्यामलाल सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.