Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में खेल उत्सव, बच्चों ने दिखाया उत्साह।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में खेल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कोच कर्मवीर पांडेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच बास्केटबॉल एवं खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी कड़ी में विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य संदेश “एक घंटा खेल के मैदान में” रखा गया है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। खेल उत्सव का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना तथा उनमें खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान एकेडमिक प्रमुख मोहम्मद शहरयार, राजेन्द्र लाल बरनवाल, श्रुति सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल के प्रति अपनी प्रतिभा और उत्साह का परिचय दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.