Type Here to Get Search Results !

सावन सप्तमी को लेकर मधुबन में प्रशासन ने किया विधि-व्यवस्था का निरीक्षण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल मधुबन में सावन सप्तमी को लेकर प्रशासन ने विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डुमरी एसडीओ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, एसडीपीओ आबिद खान, पीरटांड़ बीडीओ मनोज मरांडी एवं मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने मधुबन क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि सावन सप्तमी के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 30 हजार श्रद्धालुओं के मधुबन पहुंचने की संभावना है। 

श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो, इसे लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.