Type Here to Get Search Results !

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्याल़य मंजीत कौर ने मोबाइल के दुष्प्रभाव और नशे के नुकसान से कराया अवगत।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय  के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत विशेष वंदना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। सभा को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी संस्था की *मंजीत कौर* ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का गलत उपयोग समय की बर्बादी, एकाग्रता भंग और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

साथ ही उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताते हुए बच्चों से नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के *प्रधानाचार्य आनंद कमल* ने कहा कि "आज का युवा ही देश का भविष्य है। यदि युवा नशा मुक्त और संस्कारवान होगा, तभी देश उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों में अच्छे संस्कार और सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने तन्मयता से बातें सुनी और नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। सभा अनुशासित और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.