भंडारीडीह से देवघर के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था।
SHIKHAR DARPANSunday, August 16, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
शहर के भंडारीडीह स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर से दर्जनों कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए देवघर रवाना हुआ। जत्थे में 8 माह की मायरा कुमारी और 3 वर्ष की मिस्टी कुमारी समेत वीरू वर्मा, बबलू चौधरी, पंकज मिश्रा, मुकेश मंडल, पिंटू, मुकेश पासवान, विराज और छोटू चौधरी सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे। रवाना होने से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा प्रो. विनीता कुमारी ने सभी कांवड़ियों को अंगवस्त्र एवं फल देकर उत्साहपूर्वक विदा किया।
मौके पर पार्षद समीर दीप, अमित आर्या, पवन कंधवे, सुरेश गुप्ता, आशीष चंद्रवंशी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।श्रावण मास में गिरिडीह के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने देवघर जाते हैं। कांवड़िए पहले बिहार के सुल्तानगंज पहुंचकर गंगा जल भरते हैं और फिर करीब 107 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं।