दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर होगा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे मुख्य अतिथि।
SHIKHAR DARPANMonday, August 03, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को गिरिडीह के झंडा मैदान में 'दिशोम गुरू शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य दिशोम गुरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के खेत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू होंगे। वहीं झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।टूर्नामेंट में जिले की चार प्रमुख फुटबॉल टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इनमें स्टार क्लब गांडेय, ताज स्पोर्टिंग क्लब सिकदारडीह, फूलो झानो क्लब गिरिडीह और लोकल बॉय बेंगाबाद शामिल है।
आयोजकों के अनुसार सभी टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे, जिससे खेल प्रेमियों को बेहतरीन फुटबॉल देखने का अवसर मिलेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए झारखंड युवा मोर्चा, गिरिडीह के कार्यकर्ता लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस आयोजन में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, जिला सह सचिव दिलीप कुमार रजक, संगठन सचिव मेहताब मिर्जा, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी, जिला सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद तथा योगेंद्र सिंह सहित युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। आयोजन समिति ने जिले के खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में झंडा मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और दिशोम गुरू शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। यह टूर्नामेंट खेल, सामाजिक एकता और युवाओं के उत्साह का संगम बनेगा।