Type Here to Get Search Results !

दोराहिया के पास स्कॉर्पियो और बुलेट में भीषण टक्कर, दो गंभीर घायल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को दोराहिया के समीप स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार बुलेट बाइक पर सवार अरुण यादव और रेनू देवी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना के कारण गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन देवघर से गिरिडीह की ओर आ रहे थे। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.