मधुबन थाना क्षेत्र के तिरिलटांड में धारदार हथियार से युवक की हत्या, महिला की भी धनबाद में हुई मौत।
SHIKHAR DARPANTuesday, June 02, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधुबन थाना क्षेत्र के छछंदों पंचायत अंतर्गत तिरिलटांड गांव में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार तिरिलटांड निवासी 35 वर्षीय पतिया हांसदा पर अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हमले में परणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। वहीं महिला की धनबाद में इलाज के दौरान मौत हो जाने की जानकारी मिल रही है, फिलहाल या स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।