Type Here to Get Search Results !

जैन मध्य विद्यालय के छात्रों ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का लिया संकल्प।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व शुक्रवार को पारसनाथ दिगम्बर जैन मध्य विद्यालय, ईसरी बाजार में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक राजेश कुमार ठाकुर एवं महेश कुमार ने छात्रों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही सभी छात्रों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार जैन ने कहा कि वर्तमान समय की विषम परिस्थितियों में स्वस्थ रहने के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि चिकित्सक भी नियमित योग करने की सलाह देते हैं।

योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन का निर्माण होता है, जिससे स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की प्रेरणा दी। वहीं शिक्षक अंकित जैन ने छात्रों को 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सुबह 6:30 बजे तक विद्यालय पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा, नेम कुमार जैन, राजेश कुमार ठाकुर, अंकित जैन, महेश साव, शक्ति प्रसाद महतो, महेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद तथा शिक्षिकाएं ममता कुमारी एवं मनोरमा कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.