भाजपा हरलाडीह मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा।
SHIKHAR DARPANSaturday, June 06, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
भाजपा हरलाडीह मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को पोखरना में मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से बैठक प्रभारी श्याम प्रसाद तथा गिरिडीह महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय उपस्थित थे। बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीति, केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान एवं आने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं बैठक प्रभारी श्याम प्रसाद ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुन्नालाल उपाध्याय, अंबुज मोदक, बुधन हेंब्रम, विकास चौधरी, उत्तम वर्मा, कैलाश बरनवाल, पंकज मिश्रा, दिग्विजय यादव, प्रदीप मंडल, हीरालाल पंडित, भवानी देवी, सुनीता देवी, बैकुंठ पंडित, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।