Type Here to Get Search Results !

"स्वस्थ जीवन का संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित हुए योगाभ्यास कार्यक्रम"।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इन कार्यक्रमों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारियों, कर्मियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान नियमित योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता देखने को मिली। प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग के महत्व एवं उसके दीर्घकालिक लाभों के प्रति जागरूक किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से नियमित योगाभ्यास अपनाने तथा स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने की अपील की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.