कोलकाता पुलिस ने मधुबन से अभियुक्त को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई साथ।
SHIKHAR DARPANSaturday, June 20, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधुबन थाना क्षेत्र के बीस पंथी कोठी से कोलकाता पुलिस ने एक मामले के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई फूलबागान पुलिस स्टेशन, कोलकाता में दर्ज कांड संख्या 99/26, दिनांक 09 जून 2026 के आलोक में की गई। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वेदांत जैन (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सुनील कुमार जैन का पुत्र एवं बीडी-66, सेक्टर-1, बिधान नगर नॉर्थ साल्ट लेक, कोलकाता-64 का निवासी है। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5), 275, 125(ए), 318(3), 338, 336(2) एवं 340(2) के तहत मामला दर्ज है।
मधुबन थाना प्रभारी दिपेश कुमार ने बताया कि कोलकाता पुलिस की टीम न्यायालय से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मधुबन पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से बीस पंथी कोठी स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए कोलकाता पुलिस अभियुक्त को अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई फूलबागान थाना में दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम में की गई है। स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तारी में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। मामले की आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई कोलकाता पुलिस द्वारा की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। हालांकि मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी जांच एजेंसी द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है।