Type Here to Get Search Results !

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने किया वृक्षारोपण।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान "एक पेड़ मां के नाम" के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा प्रदेश मंत्री शालिनी बैसाखियार एवं भाजपा नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक विजय सिंह को एक पौधा भेंट कर की गई। इस दौरान परिसर में कई पौधे लगाए गए। प्रदेश मंत्री शालिनी बैसाखियार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बरसात के मौसम में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुटे हैं।

वहीं नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू ने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पौधारोपण कर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं तथा आम लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम एक पेड़ लगाने और उसके संरक्षण का आग्रह किया। निदेशक विजय सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। कार्यक्रम में टिंकू सिन्हा, अनिल सिंह, अशोक स्वर्णकार, भुनेश्वर मंडल सहित दर्जनों महिलाएं एवं संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.