Type Here to Get Search Results !

सरिया में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, इलाके में शोक।

सरिता,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरिया थाना क्षेत्र के हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है। ​घटना के बाद स्थानीय लोगों और रेलवे पुलिस की मदद से शव की शिनाख्त की गई। मृतक की पहचान रामजी पासवान पिता बासुदेव पासवान के रूप में हुई है, जो कि ग्राम बागोडीह, सरिया के रहने वाले थे।

​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ—क्या व्यक्ति रेलवे ट्रैक पार कर रहा था या यह कोई दुर्घटना है—इसकी बारीकी से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के गांव बागोडीह और परिजनों में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.