विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
SHIKHAR DARPANFriday, June 05, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को गिरिडीह नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा के नेतृत्व में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की उपस्थिति में उनके आवास परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण को बचाने का संकल्प ले तथा अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का भी संदेश देता है।
नगर मंडल अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा ने कहा कि भाजपा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बूथ स्तर तक "एक पेड़ मां के नाम" अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत कार्यकर्ता पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे तथा हरित वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप डांगेच, सुभाष सिन्हा, अनूप सिन्हा, संजय सिंह, संत कुमार लल्लू, राजेश जायसवाल, सुमन सिन्हा, ओम प्रकाश गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू, सोनू एजाज, अभय सिन्हा, नीलू सिन्हा, अमित आर्या, आदित्य यादव, मुन्ना सिंह, बम पांडे, बागीश सिंह, दिलीप राम, वीरेंद्र वर्मा, पंचम वर्मा, पिंटू साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।