मधुबन में नेशनल जीतो जॉब फेयर के तहत रोजगार शिविर आयोजित, सैकड़ों युवाओं ने भरे आवेदन।
SHIKHAR DARPANSaturday, May 23, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
सम्पूर्ण भारत में आयोजित नेशनल जीतो जॉब फेयर के तहत जैन समाज मधुबन द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद युवक-युवतियों के ऑनलाइन जॉब फॉर्म भरे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी आविद खान मौजूद रहे। इस दौरान मधुबन थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। जैन समाज मधुबन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की मौजूदगी में वेबसाइट संचालन का कार्य कर रहे श्रेयांश कुमार जैन ने प्रथम आवेदन संयम जैन का ऑनलाइन भरकर मुख्य अतिथि डीएसपी आविद खान से लैपटॉप के माध्यम से क्लिक कर सबमिट कराया।
जैन समाज मधुबन कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक जॉब फॉर्म भरने का कार्यक्रम चला। इस दौरान लगभग 100 आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरे गए। कार्यक्रम में युवाओं के बीच रोजगार को लेकर उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समाज के अध्यक्ष राजू जैन, उपाध्यक्ष देवेन्द्र जैन, महामंत्री अमित जैन, मंत्री राहुल जैन, संजय जैन, संतोष जैन, प्रांकुल जैन, पारस जैन, सत्येन्द्र जैन, मनोज जैन, श्रेयांश जैन, संयम जैन सहित कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।