Type Here to Get Search Results !

बालमुकुंद फैक्ट्री के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह में बालमुकुंद फैक्ट्री से पांच मजदूरों को बिना नोटिस निकाले जाने के विरोध में असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले द्वारा चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर मजदूरों और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।धरना स्थल पर प्रशासन की ओर से अंचल अधिकारी गिरिडीह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी तथा श्रम विभाग के अधिकारी पहुंचे और मजदूरों की मांगों व दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने पीड़ित मजदूरों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली, जिसके बाद वे फैक्ट्री प्रबंधन से भी मिलने पहुंचे। बाद में थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि मामले की जांच के लिए लेबर ऑफिसर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।धरना दे रहे नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक मजदूरों की मांगों पर उचित पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कन्हाई प्रसाद ने आरोप लगाया कि बालमुकुंद फैक्ट्री मजदूर विरोधी रवैया अपना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फैक्ट्री द्वारा बालू, पत्थर और उसरी क्षेत्रों से टैंकरों के माध्यम से पानी की चोरी की जा रही है और खनन विभाग की सुस्ती के कारण जल्द ही खनन विभाग के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा।वहीं राजेश सिन्हा ने कहा कि प्रशासन के सामने बालमुकुंद फैक्ट्री की “काली करतूतों” को उजागर करना ही आंदोलन का मुख्य उद्देश्य है।धरना स्थल पर कन्हाई पांडे, हूब लाल राय, राजेश सिन्हा, किशोरी राय, भिखारी राय, सूदन कोल, दीपक गोस्वामी, तुलसी तुरी, इम्तियाज अंसारी, नवीन पांडे, लखन कोल, भीम कोल, दिलचंद कोल समेत कई लोग मौजूद थे। महिला साथियों में निमिया देवी, ललिता देवी, सरिता देवी, कुसुम देवी, करनी देवी, जगिया देवी, थलमुनी देवी और सुगिया देवी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष आंदोलन में शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.