खुखरा की बेटी प्रीति कुमारी ने संघर्ष और मेहनत से बनाई अपनी पहचान।
SHIKHAR DARPANWednesday, May 06, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
खुखरा पंचायत के ग्राम जमुवाटांड़ की रहने वाली प्रीति कुमारी ने क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरी हैं। साधारण किसान परिवार में जन्मी प्रीति ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। प्रीति कुमारी के पिता भुनेश्वर साव पेशे से किसान हैं, जबकि माता बबीता देवी एक गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी और प्रीति को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। चार संतानों में सबसे छोटी प्रीति को बचपन से ही पढ़ाई में गहरी रुचि थी। उनके दो भाई और एक बहन हैं, जिनके बीच सबसे छोटी होने के बावजूद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। प्रीति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर मैट्रिक तक की पढ़ाई पंचायत उच्च विद्यालय बरियारपुर, खुखरा से पूरी की। ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
विद्यालय के शिक्षकों का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिला, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा और मजबूत होती गई।गांव के लोगों का कहना है कि प्रीति शुरू से ही मेहनती और अनुशासित छात्रा रही हैं। वह न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि व्यवहार और संस्कारों में भी उत्कृष्ट रही हैं। आज उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रही है। प्रीति की उपलब्धि यह दर्शाती है कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते। उनके माता-पिता और गांव के लोगों को उन पर गर्व है और सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे।इस दौरान पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक,सोमनाथ पाण्डेय,राजकुमार भारती, सलीमुद्दीन अंसारी,विवेक कुमार एवं बलदेव साव से बधाई दी।