Type Here to Get Search Results !

आगामी बकरीद को लेकर पीरटांड थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) त्योहार को क्षेत्र में शांति, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर सोमवार को पीरटांड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी ऋषिकेश मराड़ी ने की जबकि संचालन पीरटांड प्रभारी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने किया।वही बैठक में पीरटांड प्रमुख सविता टुडू भी मुख्य रूप से उपस्थित हुई। ​बैठक में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।​बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि किसी भी समाज में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच मजबूत समन्वय बेहद जरूरी है।

उन्होंने जोर देकर कहा​"पुलिस और पब्लिक का रिश्ता मजबूत रहने पर ही समाज में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सकती है।त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में हर एक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। ​थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी छोटी-बड़ी घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। ​अफवाहों से बचने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। ​बैठक के दौरान त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से मुख्य निर्देश और अपील जारी की गई है।वही बैठक में श्याम प्रसाद,बबलू साव,मो० ताहिर, सैयद,धीरज बर्णवाल,अलाउद्दीन सहित कई लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.