Type Here to Get Search Results !

उपायुक्त के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, त्वरित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ ने आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व संबंधित मामलों, सामाजिक योजनाओं के लाभ, पेयजल, सड़क एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। अपर समाहर्ता ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने की बात कही। जनता दरबार में उपस्थित लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासनिक पदाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रीमती अंजना भारती समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.