Type Here to Get Search Results !

मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक गिरिडीह ने की। इस दौरान जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक तथा थाना एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

साथ ही माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों, विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों तथा आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। अपराध गोष्ठी के दौरान आगामी बकरीद पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जिले में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.