डुमरी-नावाडीह मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर।
SHIKHAR DARPANSaturday, May 16, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
डुमरी-नावाडीह मार्ग स्थित घुटवाली पुल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक पुल के नीचे जा गिरे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।इस हादसे में संजय कुमार महतो (22 वर्ष), निवासी टीगरा, पिता नंदलाल महतो एवं उदयन कुमार (23 वर्ष), निवासी नावाडीह, पिता अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग एवं प्रशासन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया।घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।