Type Here to Get Search Results !

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से सिद्धू-कान्हु सह सावित्री बाई फुले पुस्तकालय को पुनः शुरू करने की मांग।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

शिक्षा जगत से जुड़े करियर कैंपस के निदेशक राजेश सिन्हा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से वार्ड संख्या 18 स्थित सिद्धू-कान्हु सह सावित्री बाई फुले पुस्तकालय को पुनः शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय 1 फरवरी 2025 को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के हाथों उद्घाटित किया गया था। शुरुआत के तीन-चार महीनों तक पुस्तकालय बेहतर तरीके से संचालित हुआ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां पढ़ने पहुंचते थे। लेकिन उसके बाद पुस्तकालय अचानक बंद हो गया और पिछले लगभग सवा साल से इसका संचालन ठप पड़ा है।राजेश सिन्हा ने बताया कि पुस्तकालय के बंद हो जाने से इलाके के विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड 18 एक पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है और यहां इस तरह की शैक्षणिक व्यवस्था छात्रों के लिए बेहद जरूरी है।

पुस्तकालय खुला रहने से आसपास का शैक्षणिक माहौल बेहतर होता और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती। उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हु संथाल समाज के महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर इतिहास रचा। वहीं सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए भारत का पहला स्कूल खोला था। ऐसे महान विभूतियों के नाम पर बने पुस्तकालय का बंद होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मांग करते हुए कहा कि पुस्तकालय को पुनः शुरू कर छात्रों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही भवन निर्माण कार्य की जांच कराने और ऐसे सक्षम प्रबंधन की व्यवस्था करने की भी मांग की, जो समय पर पुस्तकालय का संचालन और रखरखाव सुनिश्चित कर सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.