Type Here to Get Search Results !

कुंज मिलन व विशाल भंडारे के साथ तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह गांव में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन बुधवार को कुंज मिलन एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ। तीन दिनों तक पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले से पहुंचे कलाकारों द्वारा अखंड हरि कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

समापन के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में आसपास के गांवों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि रात्रि में जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जिसमें भक्ति गीतों और भजनों से श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष राधेश्याम मोदक, सुनील मोदक, सप्पन मोदक, धनंजय मोदक, प्रवीण मोदक, मोहन मोदक, अजय सिंह सहित कई ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.