पीरटांड़ अंचल कार्यालय में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित।
SHIKHAR DARPANSaturday, May 16, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड अंचल कार्यालय में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी की अध्यक्षता में गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं बीएलए-2 के साथ बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में सभी राजनीतिक दलों से जल्द से जल्द मतदान केंद्रवार बीएलए की संख्या एवं नाम उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को बीएलए के दायित्वों एवं कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही आगामी एसआईआर फेज-3 के तहत होने वाले कार्यों की तिथि एवं रूपरेखा से भी अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक राजनीतिक दल को हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करना अनिवार्य है, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्यों का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में धनंजय गोस्वामी, धीरज कुमार, शंभु शरण सिंह, बिरजू मरांडी, पिंकू महतो, बैकुंठ पंडित, सुरेश हेंब्रम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।