Type Here to Get Search Results !

शिक्षिका अंजू कुमारी को भावभीनी विदाई।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के कर्णपुरा मध्य विद्यालय में शनिवार को वरिष्ठ शिक्षिका अंजू कुमारी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गृह जिला स्थानांतरण के बाद उनका तबादला हजारीबाग होने पर विद्यालय परिवार, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। बताया गया कि अंजू कुमारी पिछले लगभग दस वर्षों से विद्यालय में कार्यरत थीं। अपने अनुशासित कार्यशैली, ईमानदारी और बच्चों के प्रति समर्पण भाव के कारण वह विद्यार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। उनके कार्यकाल में विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रिय शिक्षिका के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।

विदाई के अंतिम क्षण काफी भावुक रहे। कई छात्र-छात्राएं अंजू कुमारी से लिपटकर रो पड़े, जिससे माहौल गमगीन हो गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार, वर्तमान प्रधानाध्यापक लालू प्रसाद यादव, यशवंत कुमार, अर्जुन महतो, विमल राय, वार्ड सदस्य संजय रवानी, झामुमो नेता कर्मवीर पंडा, भाजपा नेता शंकर सिंह, सोनू रजक, बीरु तुरी, प्रदीप महतो, दिनेश्वर पंडा, अंकित तिवारी, बिनोद सिंह, कविता कुमारी, रेखा कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.