तिसरी में विवाहिता की संदेहास्पद मौ'त के बाद परिजनों का हंगामा, पति को छोड़ ससुराल के लोग फरार।
SHIKHAR DARPANFriday, May 15, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भंडारी पंचायत के गादी गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है.मृतका गादी निवासी संदीप अग्रवाल की पत्नी काजल कुमारी है। मृतका का शव उसके घर के कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला है। घटना के बाद काजल के पति को छोड़कर ससुराल के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष वाले उसके घर पहुंचे और हंगामा किया। मृतका काजल की बहन ने बताया कि उसकी बहन की मौत की सुचना उन्हें मिली। उसके ससुराल पहुंचने के बाद देखा कि बहन की मौत हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका जीजा किसी और से बात करता था।
जिसके कारण दोनों में नहीं बनती थी। कई बार लड़ाई - झगड़ा भी हुआ और आज यह घटना हो गई। मृतका के तीन छोटे - छोटे बच्चे भी हैं। वहीं मृतका के पति का कहना है कि वह घर से बाहर गया था उसे इस घटना के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। सूचना मिलते ही तिसरी के थाना प्रभारी प्रभु नन्द ईश्वर दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मायके पक्ष वाले पुलिस को शव को ले जाने से मना करने लगे लेकिन तिसरी के थाना प्रभारी ने मृतका के परिजनों को समझाते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद परिजन माने,फिलहाल पुलिस शव और मृतका के पति को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।